(कवित्त)
बंदौ नित चरण गिरिराज गोवर्धन के,
स्मरण करों उज्जल रूप गिरवर कौ। [1]
वाणी पुनीत करौं लैलै नाम गोवरधन,
पातक प्रहारक और मंगलकर कौ॥ [2]
आस पास गिरिवर के करौं निवास नित्य,
भर मन हुलास बनकै दास घर कौ। [3]
'कौशिक' न जानै कछु जानै बस एक रूप,
गिरिराज गोवर्धन नाथ विश्व भर कौ॥ [4]
- आचार्य गोस्वामी कौशिक जी
मैं नित्य श्री गिरिराज गोवर्धन के श्रीचरणों की वंदना करता हूँ और उनके परम उज्ज्वल तथा दिव्य स्वरूप का सदैव स्मरण करता हूँ। [1]
समस्त पापों का नाश करने वाले और सर्वविध कल्याण प्रदान करने वाले श्री गोवर्धनजी का नाम बारम्बार लेकर मैं अपनी वाणी को पवित्र करता हूँ। [2]
हृदय में अत्यंत आनंद और उल्लास भरकर, इस पवित्र गिरिवर के निज दास की भाँति मैं सदा श्री गिरिराजजी के समीप ही निवास करूँ। [3]
गोस्वामी श्री कौशिकजी जी कहते हैं कि मैं श्री गोवर्धन के अतिरिक्त और कुछ नहीं जानता। मेरे लिए तो संपूर्ण विश्व के स्वामी केवल एक गिरिराज गोवर्धन ही हैं। [4]