(राग केदारौ तथा)
रास रच्यो व्रजचद्र बिहारी।
श्री वन्दावन जमुना के तट, सरद निसा उजियारी॥ [1]
एक तें एक सखी सब सुन्दर, सर्वोपर राधाप्यारी।
बाँह जोरि मण्डली बनावत, मनहु मैन फुलवारी॥ [2]
उरप तिरप गति लेत परस्पर, लटकनि की बलिहारी।
किशोरी दास स्वामिनि तेहि औसर, रंग राख्यौ अतिभारी॥ [3]
- श्री किशोरीदास (गौड़ीय संत)
शरद ऋतु की उज्ज्वल रात्रि में, श्रीवृंदावन में यमुनाजी के तट पर ब्रजचंद्र श्रीबिहारीजी ने अद्बुत रास रचाया है। [1]
रास-मण्डल में उपस्थित सभी सखियाँ एक से बढ़कर एक सुन्दर हैं, किन्तु उन सबमें श्रीराधाप्यारी का सौन्दर्य सर्वोपरि है। सभी सखियाँ परस्पर बाँहों में बाँहें डालकर सुन्दर मण्डली बना रही हैं, जो ऐसी प्रतीत होती है मानो कामदेव की मनोहर पुष्पवाटिका सजी हो। [2]
वे रास-नृत्य में परस्पर उरप-तिरप (तालबद्ध) गतियाँ ले रही हैं तथा उनकी मनमोहक चाल, लचक और लटकती हुई अंग-भंगिमाओं की शोभा पर सब कुछ न्योछावर है। श्रीकिशोरीदास जी कहते हैं कि इस रास के अवसर पर उनकी स्वामिनी श्रीराधारानी ने अपने अनुपम सौन्दर्य और प्रेममय नृत्य से रास-लीला में अद्भुत रंग भर दिया है। [3]