ममता ही माधुर्य रस समता - ब्रज के दोहे

ममता ही माधुर्य रस समता - ब्रज के दोहे

ममता ही माधुर्य रस, समता साधन ज्ञान।
प्रेम हानि समता किये, ममता रस की खान॥

- ब्रज के दोहे

श्रीराधा-कृष्ण के प्रति अनन्य ममता, अर्थात् अपनेपन का भाव ही माधुर्य-रस का मूल आधार है, जबकि समता ज्ञानमार्ग का साधन है। इसी ममता को माधुर्य-रस की प्राप्ति का साधन समझना चाहिए, क्योंकि यही ममता माधुर्य रस की खान है। इसके विपरीत, सहज अपनेपन के भाव को त्यागकर समता का भाव अपनाने से प्रेम-रस की हानि होती है।