प्रान हमारे लाडिली देह बिपुन - श्री ललित किशोरी देव, श्री ललित किशोरी देव जू की वाणी, रस की साखी (139)

प्रान हमारे लाडिली देह बिपुन - श्री ललित किशोरी देव, श्री ललित किशोरी देव जू की वाणी, रस की साखी (139)

प्रान हमारे लाडिली, देह बिपुन को आहि।
ललित केलि निरखें सदा, छिन छिन बाढ़ै चाहि॥

- श्री ललित किशोरी देव, श्री ललित किशोरी देव जू की वाणी, रस की साखी (139)

हमारी देह मानो श्रीधाम वृन्दावन है, जिसकी एकमात्र प्राणस्वरूपा एवं सर्वस्व निकुञ्जविहारिणी लाडिलीजी (श्रीराधारानी) हैं। यद्यपि हम सदा श्रीयुगल की मनोहर केलि-लीलाओं का अवलोकन करते रहते हैं, तथापि उनके दर्शन की हमारी अभिलाषा क्षण-क्षण बढ़ती ही जाती है।