दान-दान तुम कहत हौ सुन्यौ - श्री ध्रुवदास, ब्यालीस लीला, दान लीला (08)

दान-दान तुम कहत हौ सुन्यौ - श्री ध्रुवदास, ब्यालीस लीला, दान लीला (08)

दान-दान तुम कहत हौ, सुन्यौ न कबहूँ कान।
इहि ठाँ बिन कुंजेश्वरी, नहिं काहू की आन॥

- श्री ध्रुवदास, ब्यालीस लीला, दान लीला (08)

श्रीललिताजी कहती हैं—हे लालजी! आप बार-बार ‘दान-दान’ (कर वसूल करने) की बात करते हैं, किंतु हमने तो इस साम्राज्य में ‘दान’ शब्द पहले कभी सुना तक नहीं। इस श्रीवृन्दावन धाम की एकमात्र स्वामिनी निकुञ्जेश्वरी श्रीराधारानी हैं। उनके अतिरिक्त यहाँ किसी अन्य का कोई स्वामित्व ही नहीं है, फिर भला आपके दान माँगने का क्या औचित्य है?