(कवित्त)
आनन्द के कन्द नन्दनन्द श्रीगोविन्द जू के,
पद उर लायौ जब लायबो कहा रह्यौ। [1]
हरषि हरषि मारतण्ड तनया में जाय,
बार बार न्हायौ जब न्हायबो कहा रह्यौ॥ [2]
'लाल बलबीर' वृषभानु की कुमारी जू कौ,
सदा गुन गायौ जब गायबौ कहा रह्यौ। [3]
प्रभु-प्रसाद पायौ सीस संतन कूँ नायौ,
श्रीवृन्दावन पायौ जब पायबौ कहा रह्यौ॥ [4]
- श्री लाल बलबीर जी, ब्रज बिनोद, वृन्दावन शतक (65)
जब आनंद के कंद नंदनंदन श्रीगोविंदजू के चरणकमलों को हृदय से लगा लिया, तब फिर किसी अन्य को हृदय से लगाने की क्या आवश्यकता रह गई? [1]
जब अत्यंत हर्षित होकर सूर्यपुत्री श्रीयमुनाजी के पावन जल में बार-बार स्नान कर लिया, तब फिर कहीं और स्नान करने की क्या आवश्यकता रह गई? [2]
श्रीलाल बलबीरजी कहते हैं कि जब वृषभानुनंदिनी श्रीराधाजू के दिव्य गुणों का निरंतर गान कर लिया, तब फिर किसी अन्य के गुण गाने की क्या आवश्यकता रह गई? [3]
जब प्रभु का प्रसाद प्राप्त कर लिया, संतों के चरणों में मस्तक झुका लिया और परम पावन श्रीवृन्दावन धाम को पा लिया, तब फिर इस संसार में और कुछ पाने की क्या अभिलाषा शेष रह गई? [4]