गुण गावै गोपाल के भरि - श्री नारायण स्वामी, अनुराग रस (171)

गुण गावै गोपाल के भरि - श्री नारायण स्वामी, अनुराग रस (171)

गुण गावै गोपाल के, भरि लावै दृग नीर।
नारायण नहीं कल परै, बिन देखे बलबीर॥

- श्री नारायण स्वामी, अनुराग रस (171)

वास्तविक भक्त की स्थिति का वर्णन करते हुए श्री नारायण स्वामी जी कहते हैं कि श्रीकृष्ण के दिव्य गुणों का गान करते हुए भक्त के नेत्र प्रेमाश्रुओं से भर जाते हैं। ऐसे प्रेममय भक्त को बलबीर (बलराम जी के भाई) श्रीकृष्ण के दर्शन किए बिना तनिक भी शान्ति नहीं मिलती।