तुव हृत्पदकरताल श्री कीरति नंदिनी।
तुव नैंननि की पूतरि चंद विनंदिनी॥ [1]
तुव मुख अंबुज भानु सदा वृषभानुजा।
तैसे तुम उनहू की सुनि सारदि प्रजा॥ [2]
तन कनक बेलि सुनैंन कुसुमनि तुव फलति नित राधिका।
तुब चातकी घन चंद्र अम्बुधि मीन जीव सु साधिका॥ [3]
- श्री वंशी अलि, श्री ललिता मंगल (16)
हे श्रीललिताजी! श्रीराधाजू सदा आपके हृदय-कमल में विराजमान हैं और आपके लिए सर्वस्व हैं। चंद्रमा को भी आनंद प्रदान करने वाली श्रीराधा आपके नेत्रों की पुतली के समान अत्यंत प्रिय हैं। [1]
हे परम विदुषि ललिते! वृषभानुनंदिनी आपके मुख-कमल को विकसित करने के लिए सदा सूर्य के समान हैं। उसी प्रकार आप भी उनके लिए अत्यंत प्रिय और प्राणों के समान हैं। [2]
आपका स्वर्ण के समान कांतिमय शरीर एक सुंदर लता के समान है, जिस पर आपके मनोहर नेत्र पुष्पों की भाँति सुशोभित हैं, जिस पर श्रीराधिका नित्य फलित होती हैं। यदि श्रीराधा वर्षा करने वाले मेघ हैं, तो आप उनका सदा पान करने वाली चातकी हैं; यदि श्रीराधा चंद्रमा हैं, तो आप उनके दर्शन की सदा अभिलाषा रखने वाली चकोरी हैं; और यदि श्रीराधाजी सागर हैं, तो आप उनके जल के बिना जीवित न रह सकने वाली मछली के समान हैं। अर्थात् श्रीराधा ही आपके जीवन का एकमात्र आधार हैं और आप उनके बिना कदापि नहीं रह सकतीं। [3]