चित हरनी तरुनी बनीं करनी - श्री किशोरी अलि, राधा नामावलि (29)

चित हरनी तरुनी बनीं करनी - श्री किशोरी अलि, राधा नामावलि (29)

चित हरनी तरुनी बनीं, करनी केलि कलोल।
जमुना पुलिन विहारिनी, धरनिं नील निचोल॥

- श्री किशोरी अलि, राधा नामावलि (29)

जिनका मनोहर नव-यौवनमय स्वरूप सब के चित्त को हर लेता है, जो अपनी दिव्य केलि-क्रीड़ाओं में आनन्दपूर्वक विहार करती हैं, जो श्री यमुना जी के पावन तट पर नित्य विहार करने वाली हैं और जो सुन्दर नीलवर्णी वस्त्र धारण करती हैं, ऐसी श्रीराधा महारानी जू की जय हो।