(राग सोरठ विहाग)
जप मन राधिका मुख जाप।
कटें कोटि कलेश कलिमल, मिटें त्रिविधि ताप॥ [1]
प्रेम भक्ती को प्रदाता हरत अगनित पाप।
सरस मोहन रीझ ताको मिलें हित कर आप॥ [2]
- श्री सरस माधुरी
हे मन! तू निरंतर अपने मुख से श्री राधिका जी के नाम का भजन कर। इस नाम के जप से कलिकाल के करोड़ों पाप और क्लेश कट जाते हैं तथा तीनों प्रकार के ताप मिट जाते हैं। [1]
यह नाम अनगिनत पापों का हरण करके प्रेमाभक्ति प्रदान करने वाला है, जिससे रसिक श्री मोहन प्रसन्न होकर स्वयं आकर जीव से प्रेमपूर्वक मिल जाते हैं। [2]