(राग अलहिया)
हों न भई ब्रजमूर अलीरी।
गौरश्याम छवि दृग भरि लेती, परती पायन धूरि गलीरी॥ [1]
‘ललितकिशोरी’ श्याम नाम धुनि, सुनती कानन पूरि भलीरी।
मुखपंकज चख रूपमाधुरी, रहिती छक चकचूर अलीरी॥ [2]
- श्री ललित किशोरी, अभिलाष माधुरी, विनय (46)
हे सखी! मैं ब्रज की रज क्यों न बन गई, जिससे श्रीराधा-कृष्ण की गौर-श्याम मनोहर छवि को नेत्र भरकर निहारती रहती और ब्रज की गलियों में उनके चरणों की धूलि में पड़ी रहती। [1]
श्रीललित किशोरी जी कहते हैं कि हे सखी! तब मैं अपने कानों को श्रीश्यामसुन्दर के नाम की मधुर ध्वनि से भली-भाँति भर लेती और उनके मुख-कमल की अनुपम रूप-माधुरी का रसपान करते हुए प्रेमानन्द में सदा मग्न और मतवाली रहती। [2]