आली री वृंदाबन में मोहन मुरली बजाई - गोस्वामी श्री हरिराय जी

आली री वृंदाबन में मोहन मुरली बजाई - गोस्वामी श्री हरिराय जी

(राग हमीर)
आली री! वृंदाबन में मोहन मुरली बजाई।
जब त भनक परी मेरे कानन,
तब तें भवन मोपै छिनहु रह्यौ नहीं जाई॥ [1]
सखी समाज सकल गृह कारज,
लोक-लाज कछुए न मन आई।
'रसिक प्रीतम' मुख बिधू अवलोकत,
पति-सुत तजि बन धाई॥ [2]

- गोस्वामी श्री हरिराय जी

हे सखी! वृंदावन में मनमोहन श्रीकृष्ण ने ऐसी मधुर मुरली बजाई है कि जब से उसकी ध्वनि मेरे कानों में पड़ी है, तब से मुझसे घर में एक क्षण भी नहीं रहा जा रहा है। [1]

अपनी सखियों का समाज, घर के समस्त कार्य और लोक-लाज आदि का मेरे मन में रंचमात्र भी विचार नहीं आ रहा है। अपने रसिक प्रीतम (श्री कृष्ण) के मुख-चंद्र के दर्शन पाने के लिए मैं पति और पुत्र को भी छोड़कर वन की ओर दौड़ पड़ी हूँ। [2]