ऐसी मन कर देउ मैं - ब्रज के दोहे

ऐसी मन कर देउ मैं - ब्रज के दोहे

ऐसी मन कर देउ मैं, निरखूँ श्याम-श्याम।
प्रेम बिन्दु दृग ते झरें, वृन्दावन विश्राम॥

- ब्रज के दोहे

हे प्रभु! मेरे मन को ऐसा बना दीजिए कि वह सदा श्यामा-श्याम के मनोहर युगल स्वरूप का दर्शन करता रहे। मेरे नेत्रों से निरंतर प्रेमाश्रु बहते रहें और मुझे श्रीवृन्दावन धाम में ही परम विश्राम प्राप्त हो।