(सवैया)
सुरझी नहिं केतो उपाइ कियौ, उरझी हुती घूंघट खोलन पै। [1]
अधरान पै नेक खगी ही हुती, अटकी हुती माधुरी बोलन पै॥ [2]
कवि 'ठाकुर’ लोचन नासिका पै, मंडराइ रही हुती डोलन पै। [3]
ठहरै नहिं डीठि, फिरै ठठकी, इन गोरे कपोलन गोलन पै॥ [4]
- श्री ठाकुर जी
श्रीराधा के मुख से घूँघट हटाते ही श्रीकृष्ण की दृष्टि उनके अनुपम सौन्दर्य में ऐसी उलझ गई कि अनेक प्रयत्न करने पर भी वहाँ से हट न सकी। [1]
उनकी दृष्टि कभी श्रीराधा के मनोहर अधरों पर ठहर जाती, तो कभी उनकी मधुर वाणी के आकर्षण में बँध जाती। [2]
कवि श्रीठाकुर जी कहते हैं कि वह दृष्टि कभी श्रीराधाजी के सुन्दर नेत्रों और नासिका पर मँडराती, तो कभी उनकी मनोहर चेष्टाओं पर मोहित होकर ठहर जाती। [3]
इस प्रकार श्रीकृष्ण की दृष्टि श्रीराधा के गोरे गोल और कोमल कपोलों पर बार-बार लौट आती और उनके अनुपम सौन्दर्य में ऐसी ठिठक जाती कि वहाँ से हटने का नाम ही नहीं लेती। [4]