नित्य उपासक नित्य नए, नित्य किसोर उपास।
नातो नाँहि निमित्त सो, नित्त बिहारिनिदास॥
- श्री बिहारिन देव जी, श्री बिहारिन देव जी की वाणी, सिद्धान्त की साखी (556)
श्रीयुगल के नित्य-किशोर स्वरूप के अनन्य उपासक श्रीबिहारीदास जी कहते हैं कि वे श्रीनित्यविहारी-विहारिणी को ही प्रतिक्षण नूतन प्रेम-भावों से लाड़ लड़ाते रहते हैं। ब्रज में प्रकट होने वाली विविध नैमित्तिक लीलाओं (बाल्य, कौमार, पौगण्ड एवं किशोर अवस्था की लीलाओं आदि) से उनका कोई सम्बन्ध नहीं है। उनकी अनन्य निष्ठा केवल श्रीवृन्दावन धाम में अखंड नित्य विहार करने वाले श्रीश्यामा-कुञ्जबिहारी के नित्य किशोर स्वरूप में ही है।