जागों जी जागौ भोर भयौ।
आलस खोलौ, श्रीमुख बोलौ, अब जिन करौ ऐसौ हियौ॥ [1]
मान किये न बनैं मम जीवन, या रस-बस हौं जियौ।
श्रीललितमोहिनी यौं समझावत, करिये जू इनकौ कह्यौ॥ [2]
- श्री ललितमोहिनी देव जू की वाणी, रस के पद (58)
प्रियतम (श्री कृष्ण) प्यारी (श्री राधा) से कहते हैं—हे प्राणवल्लभे! अब तो सवेरा हो गया है, जाग जाओ, जाग जाओ! (व्याज-निद्रा, अर्थात् सोने का अभिनय करना छोड़ दो।) आलस्य का त्याग कर अपने श्रीमुख से कुछ तो बोलो। अपने हृदय को इतना कठोर मत बनाओ। [1]
इस प्रकार मान करने से निर्वाह नहीं होगा। हे मेरे प्राण-जीवन! मैं तो तुम्हारे साथ नित्य-विहार के रस से ही जीवित हूँ। (जब प्रियतम की अनुनय-विनय का प्रियाजी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा, तब) श्रीललितमोहिनी जी प्रियाजी को समझाते हुए कहती हैं—अब तो आप अपने प्राणप्यारे की बात मान जाइए! [2]