राधावल्लभ पादपल्लवजुषां सद्धर्मनीतायुषां
नित्य सेवितवैष्णवांघ्रिरजसां वैराग्य सीमास्पृशां।
हन्तैकान्तरस प्रविष्ट मनसामप्यस्ति यद्दूरत
स्तद्राधाकरुणावलोक मचिराद् विन्दतु वृन्दावने॥
- श्री प्रबोधानन्द सरस्वती, वृन्दावन महिमामृत (17.11)
श्रीवृन्दावन के बाहर भले ही कोई श्रीराधावल्लभ के चरणकमलों की सेवा में तल्लीन रहता हो, उसने अपना सम्पूर्ण जीवन विशुद्ध वैष्णव-धर्म के पालन में व्यतीत किया हो, वह नित्य वैष्णवों की चरणरज का सेवन करता हो, उसने वैराग्य की पराकाष्ठा प्राप्त कर ली हो, और अधिक क्या कहें, उसका मन एकान्त प्रेमरस (विशेष परमानन्द) में भी प्रतिष्ठित हो चुका हो, ऐसे उच्च कोटि के जीवों के लिए भी श्रीराधा की जो करुणामयी कृपादृष्टि अत्यन्त दुर्लभ है, वही कृपादृष्टि श्रीवृन्दावन में वास करने वाले को शीघ्र ही प्राप्त हो जाती है।