नैन बैन मन श्रवण सब - श्री नंददास, श्री नंददास ग्रंथावली, विरह मंजरी (16)
विरहाकुल गोपी के नेत्र, वाणी, मन एवं कर्ण प्रियतम श्यामसुंदर के पास ही चली गई हैं। उनके शरीर-रूपी घट में केवल थोड़े-से प्राण ही इस आशा से शेष हैं कि प्रियतम पुनः लौटकर आएँगे।
विरह मंजरी श्री नंददास जी द्वारा रचित नंददास ग्रंथावली का सातवाँ अध्याय है जिसमें श्री कृष्ण के मथुरागमन के पश्चात् गोपियों के विरह दशा का वर्णन किया गया है।
4 लेख उपलब्ध हैं
विरहाकुल गोपी के नेत्र, वाणी, मन एवं कर्ण प्रियतम श्यामसुंदर के पास ही चली गई हैं। उनके शरीर-रूपी घट में केवल थोड़े-से प्राण ही इस आशा से शेष हैं कि प्रियतम पुनः लौटकर आएँगे।
जैसे जलचर जल में रहते हुए जल-वियोग की पीड़ा से अनभिज्ञ रहता है, परंतु उससे पृथक होते ही उसकी वेदना का अनुभव करता है, वैसे ही प्रभु-वियोग की वास्तविक पीड़ा वही जान सकता है जिसे उनके संयोग का साक्षात् अनुभव हुआ हो।
यदि किसी जगह आग लग जाती है, तो पानी वह आग बुझा देता है; परंतु यदि पानी में ही आग लग जाए, तो कहाँ जाकर बुझाया जाए? (भाव यह है कि जो श्रीकृष्ण समस्त संसार को शीतलता प्रदान करते हैं, यदि वे अपने विरह की अग्नि में हमें इस प्रकार जलाएँगे, तो हमारे हृदय को शीतलता कौन प्रदान करेगा?)
सृष्टिकर्ता विधाता (अरविन्द-सुत) निश्चय ही प्रेम-तत्व की अनभिज्ञता के कारण उपहास के पात्र हैं; क्योंकि उन्होंने दर्शन के मध्य पलकों का व्यवधान उत्पन्न किया है। जब अनुरागी नेत्र श्री कृष्ण के मुखारविन्द की माधुरी का पान करते हैं, तब पलकों का निपात एक महान अंतराल जान पड़ता है। रसिकों के लिए पलक झपकने का वह क्षण भी युगों के समान दुष्कर और असह्य है।