श्री रतन अलि

श्री रतन अलि जी श्री वंशी अली जी द्वारा स्थापित ललित संप्रदाय के रसिक भक्त श्री किशोरी अलि जी के शिष्य थे ।

5 लेख उपलब्ध हैं

  1. को पूजै अब देवी-देवा - श्री रतन अलि (ललित संप्रदाय के रसिक भक्त)

    वेदों और शास्त्रों के सार को धारण करने वाले युगल किशोर श्री राधा कृष्ण की सेवा प्राप्त करने के बाद अब देवी-देवताओं की पूजा कौन करेगा?

  2. दीन बंधु यह नाम सुनि, मन में भयौ उत्साह - श्री रतन अलि

    भगवान का “दीनबंधु” नाम सुनकर मन उत्साह से भर गया, क्योंकि मैं दीन हूँ और प्रभु दीनों को अपनाने वाले हैं। परंतु भगवान का “भक्तवत्सल” नाम सुनते ही हृदय में अत्यंत ताप उत्पन्न हो गया, क्योंकि मैं भक्त तो हूँ नहीं; परंतु भक्ति पाने के लिए हृदय में भक्ति का दाह उठ खड़ा हुआ।