बिहारी लाल बाँकरे जू अनोखे - श्री किशोरी अलि जी, विनय के पद (50)
हे बिहारी जी! आप अनोखे बाँके हैं। विविध प्रकार के अनोखे ख्याल लीलाएँ करते-करते कहीं मुझे धोखे में भूल तो नहीं गए?
विनय के पद श्री वंशी अली जी के शिष्य श्री किशोरी अली द्वारा लिखा गया है जिसमें बहुत सुंदर प्रार्थना एवं विनती के पद।
9 लेख उपलब्ध हैं
हे बिहारी जी! आप अनोखे बाँके हैं। विविध प्रकार के अनोखे ख्याल लीलाएँ करते-करते कहीं मुझे धोखे में भूल तो नहीं गए?
जिन-जिन अपराधी जीवों ने सिर झुकाकर और रसना से आपका नाम उच्चारित किया, उन्हें आपने अपने निज परिकर में स्थान देकर अपनी सेवा का अधिकारी बना लिया।
श्रीराधा का रूप-सौंदर्य ऐसा है कि साक्षात रूप भी उनके अनुपम रूप-सौंदर्य की तुलना में फीका लगता है। वे समस्त संसार को उज्ज्वल करने वाली तथा जगजीवन श्रीकृष्णचंद्र की महारानी हैं। उनका रूप प्रतिक्षण वर्धमान है, जिनके अंगों को निहारकर नेत्र कभी तृप्त नहीं होते।
रूप की राशि, श्री राधा महारानी ही हमारी स्वामिनी हैं । यह ऐसी अलबेली सरकार हैं जो न केवल सखियों को प्राणों के समान प्यारी हैं एवं श्री कुंज बिहारी भी इनको निहार निहार कर ही जीवित रहते हैं ।
एक भक्त श्री प्रिया जी [श्री राधा] के बल से बिहारीजी [कृष्ण] से कहता है कि हे बाँके बिहारी, सुनो! हम से तो तुम बाँकपन (टेडापन) मत ही करो । हम किशोरी जी के बल के गर्व में भरे रहते हैं, हम सखियों से तुम्हारी ऐंड नहीं चल सकती ।
हे किशोरी जू, मुझे वृन्दावन का वास प्रदान कीजिये, जहाँ मैं हाथ में करुवा लेकर एवं गले में प्रसादी गूंजा माला धारण कर कुञ्ज में निवास प्राप्त करूँ ।
हे वृन्दावन, मुझे कृपाकर अपनाओ ! तुम ही श्री राधा का प्रकट रूप हो, और किसे अपनी प्रार्थना सुनाऊँ ?
जिसकी [जिस जीव की] श्री राधा सी स्वामिनी हैं उसे किस बात की कमी है ? वह ऐसी स्वामिनी हैं जो श्री वृंदावन धाम की ठकुरानी हैं एवं अखिल ब्रह्मांडों के स्वामी श्याम सुंदर भी नित्य ही जिनके चरणों से लगे रहते हैं ।
श्री राधा ही हमारी आराध्य हैं । हमारी राजधानी वृंदावन है जहां हमें सुंदर कुंज बिहारी का संग प्राप्त है ।