भासा यस्याः कृष्णदेहोऽपि गौरो - अथर्ववेद, श्रीराधिका तापनीयोपनिषत् (04)
जिनकी आभा से इन्द्रनील-मणि के समान श्याम श्रीकृष्ण का शरीर भी गौर प्रतीत होने लगता है, और जिनके प्रभाव से भौंरे, कौए तथा कोयल भी गौरवर्ण से प्रतीत होते हैं, उस जगत् की धात्री श्रीराधिका को प्रणाम है।
